1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क पर मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को जांच के लिए भेजा

सड़क पर मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को जांच के लिए भेजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सड़क पर मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को जांच के लिए भेजा

 रायबरेली-उन्नाव राजमार्ग पर रैथाना गांव के मोड़ पास बुधवार सुबह 23 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों छानबीन की पर कोई सुराग नहीं लग सका। युवक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई। धारदार हथियार से युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को खुलासे के निर्देश दिए हैं।

बुधवार सुबह रायबरेली-उन्नाव सड़क मार्ग से महज दस मीटर दूर रैथाना गांव को जोड़ने वाले संपर्क के किनारे झाड़ियों में राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर फोर्स के साथ पहुंचे और बारीकी से जांच की। और शव को जांच के लिए भेजा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...