1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना की मार झेल रहा ब्राज़ील : 3 महीने में 50 हज़ार मौतें

कोरोना की मार झेल रहा ब्राज़ील : 3 महीने में 50 हज़ार मौतें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना की मार झेल रहा ब्राज़ील : 3 महीने में 50 हज़ार मौतें

दुनिया भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 87 लाख को पार कर गयी है लेकिन इस कोरोना की सबसे अधिक मार किसी ने झेली है तो वो है अमेरिका और ब्राज़ील।

किसने सोचा था की चीन से निकला एक वायरस इतनी दूर बसे अमेरिका और ब्राज़ील की रफ्तार रोक देगा। अकेले अमेरिका में पीड़ितों की संख्या 22 लाख को पार कर गयी है जो इस दुनिया में सबसे अधिक है।

वही ब्राज़ील में सिर्फ 3 महीने में दस लाख से अधिक लोग बीमार हो गए है और 50 हज़ार मौतें हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्राज़ील 20 गुना कम जांच करवा रहा है तो हो सकता है एक्चुअल में लाखों लोगो की मौत इस बीमारी से हुई हो।

आपको बता दे कि अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस 569,063 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है और इसके बाद भारत 395,812 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...