1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. “तूने मुझे मोटा होने की वजह से छोड़ा तो देख आज मैं क्या हो गयी”… तस्वीरें देख आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर

“तूने मुझे मोटा होने की वजह से छोड़ा तो देख आज मैं क्या हो गयी”… तस्वीरें देख आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर

By: Amit ranjan 
Updated:
“तूने मुझे मोटा होने की वजह से छोड़ा तो देख आज मैं क्या हो गयी”… तस्वीरें देख आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर

नई दिल्ली : प्यार, एक ऐसा रोग, जो एकबार किसी को लग जाएं तो वो छूट तो नहीं पाता, लेकिन प्यार सा मिला धोखा या इंकार उस शख्स को बदल देता है, जैसा वो कभी नहीं होना चाहता है। शायद ऐसा ही कुछ इस लड़की ने भी सोचा होगा, जो 3 तीन सालों तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप रहीं। लेकिन अचानक नये साल के दूसरे दिन बॉयफ्रेंड ने साथ रहने और रिलेशन आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया। और कोई कारण नहीं बताया। बॉयफ्रेंड के इस इंकार से लड़की इतनी टूटी की उसने खुद को बदल दिया।

लड़की का मानना था कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे मोटी होने के कारण छोड़ा है, क्योंकि वो बहुत मोटी थी। अपने इसी मोटापा के कारण वो कई बार हंसी का पात्र भी बन चुकी थी, जो अब उसे नागवार था। आपको बता दें कि ये मामला अमेरिका का है, जहां एक मोटी लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि उसके मोटापे की वजह से छोड़ने वाला बॉयफ्रेंड भी अब पछता रहा है। जिस लड़की का नाम जोसी है।

पढ़े पूरी कहानी …

जोसी ने बोर्ड पांडा को दिए साक्षात्कार में बताया कि मैं 3 साल से रिलेशनशिप में थी। खुद को पूरी तरह खो चुकी थी। ये बहुत टॉक्सिक रिलेशन था। मेरे बॉयफ्रेंड ने न्यू ईयर के 2 दिन बाद मुझे छोड़ दिया। इसके पीछे उसने कोई वजह भी नहीं बताई। बस बोला कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना। इसके बाद इस बात ने मुझे वजन कम करने के लिए प्रेरित किया। मेरी वेट लॉस जर्नी शुरू हुई। अब मैं वापस उसके पास जाकर दिखाना चाहती हूं कि देख तूने क्या खोया है! लेकिन मुझे अब फिटनेस से प्यार है।

जोसी ने बताया कि उसका वजन 137 किलोग्राम हुआ करता था। ब्रेकअप के 2 हफ्तों बाद उन्होंने खुद को बदलने का सफर शुरू किया। इसके लिए उन्होंने एक पर्सनल ट्रेनर हायर किया। इसके बाद वह हेल्दी खाना खाने, रोजाना वर्कआउट करने के साथ अपने शरीर से ज्यादा से ज्यादा काम लेती थी। उन्होंने अपनी डाइट से फास्ट फूड को बाहर किया और खाने से एक हेल्दी रिलेशन बनाया।

जोसी ने इस दौरान एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे वेट लूज करने के लिए कसरत करती दिख रही है। जोसी ने बताया कि मेरे वजन कम होने के बाद लोगों का मुझसे बात करने का नज़रिया ही बदल गया। जब मैं मोटी थी तब मुझसे कोई बात नहीं करता था। न ही मेरी तरफ देखता था। ऐसा बर्ताव करते थे कि मानो जैसे मैं अदृश्य हूं। कभी कभी समाज का बर्ताव भी मेरे प्रति बहुत बेकार था।

 

जोसी कहती हैं कि अब मेरी जिंदगी फिटनेस के आस पास है। मैं फिटनेस से प्यार करती हूं। अब यह मेरा पैशन है। मैं एक ट्रेनर बन चुकी हूं। दूसरी महिलाओं को खुद की कीमत समझाना और उनके फिटनेस गोल को पूरा करने में उनकी मदद करना मेरा लक्ष्य है। वो बताती हैं, मुझे हाइकिंग जैसी ऑउटडोर एक्टिविटी भी खूब पसंद है।

जोशी ने आगे कहा कि अगर आप कभी अपने वेट से परेशान हैं। आप अपनी बॉडी से खुश नहीं हैं तो मैं आपको सलाह देती हूं कि अपने आप से पूछें कि आप वजन क्यों कम करना चाहते हो। जब एक बार आपको उसका कारण मिल जाएगा तो फिर उसको आप अपने डेली रूटीन में शामिल करें। शुरुआत करना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन एक बार जब आप शुरू कर देते हो तो आपको उस प्रोसेस से प्यार हो जाता है। लेकिन कभी किसी चीज़ से निराश मत होना।

जोसी कमजोर महसूस करने पर खुद से कहती हैं कि सब ठीक हो जाएगा। आप बहुत कीमती हैं। आप बहुत सुंदर हैं। आपको खुद के अलावा किसी दूसरे की जरूरत नहीं है। जोसी ने कहा कि मैनें अपना सारा वजन कम कर लिया क्योंकि मैं खुद से खुश नहीं थी। मैं थक चुकी थी। मैं अपनी पूरी जिंदगी मोटी रही। लेकिन अब ये वक्त था खुद के लिए कुछ अच्छा करने का।

उन्होंने कहा कि इससे फर्क नही पड़ता कि आपने जो शुरुआत की है वो अपने वजन को लेकर की है या अपने करियर को लेकर, बस इस बात को ध्यान रखें कि आप हर काम करने में सक्षम हैं। आप वो सब हासिल कर सकती है जो अपने दिमाग मे आपने सोचा है। वो सब करें जिससे आपको खुशी मिलती है। जिस चीज में आपका मन लगता है क्योंकि ये आपकी जर्नी है, किसी और की नहीं।

हमे नॉर्मल बॉडी चाहिए। ठीक है, अगर आपकी आर्म्स की त्वचा ढीली पड़ गयी थी या आपकी इनर थाई ढीली हो गयी है। इट्स ओके, आप खूबसूरत है और ये चीज आपको दूसरों से अलग बनाती है। जोसी ने कहा कि मैंने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की थी क्योंकि मैं अपने एक्स से बदला लेना चाहती थी कि तूने मुझे मोटा होने की वजह से  छोड़ा तो देख आज मैं क्या हो गयी। लेकिन बाद मैं एहसास हुआ कि ये जर्नी मेरी है मैने अपने लिये की है।

आपको बता दें कि ये खबर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जोसी अब 2 साल में 145lbs कम करने के बाद बॉडी बिल्डर बनने की राह पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...