अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को रिलीज हुए आज 32 दिन हो चुके हैं पर फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ अब भी बॉकस ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुई है फिल्म लोगों को इतनी पंसद आ रही है कि बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि फिल्म तान्हाजी की पहले के मुकाबले अब कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
लेकिन 5वें हफ्ते के सोमवार को भी फिल्म तान्हाजी ने शानदार कमाई की है। फिल्म ने ना तो केवल लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि खुद को साल की सबसे बड़ी फिल्म भी बना लिया है। फिल्म के समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक ‘तान्हाजी’ ने बीते रविवार को जहां 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तो वहीं सोमवार को ‘तान्हाजी’ ने 2.50 करोड़ की शानदार कमाई की, इस हिसाब से फिल्म ने 269.30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की तान्हाजी बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के लिए एक जबरदस्त मुकाबला वाली फिल्म साबित हुई है। इसके साथ ही यह विश्व स्तर पर भी दमदार कमाई करते हुए बॉलीवुड की चौथी बड़ी फिल्म बन गई है, अजय देवगन और काजोल की तान्हाजी ने वैश्विक स्तर पर करीब 324 करोड़ रुपये की कमाई की है। तान्हाजी से पहले वॉर फिल्म ने भी 442 करोड़ की कमाई की थी और कबीर सिंह ने 372 करोड़ रुपये का वैश्विक स्तर पर कलेक्शन किया है।
आपको बता दे कि हमारे देश में चल रहे सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन के बाद भी तान्हाजी ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। इस फिल्म को समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन दोनों कलाकारों के अलावा सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं।