रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
चीन : महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने और अश्लील मैसेज भेजने की खबरें आती रहती है । कई महिलाएं इस पर संज्ञान न लेते हुए उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं या चुपचुाप सहती रहती हैं । लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है । जहां महिला ने बड़ी ही बहादुरी से अश्लील मैसेज भेजने वाले बॉस को झाड़ू से पीट डाला ।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला झाड़ू उठाती है और बॉस के ऑफिस में जाकर उसे झाड़ू से धुनती है । फिर बाहर आकर अपने फोन में कुछ करने लगती है । बता दें कि यह क्लिप करीब 14 मिनट का है । जिस दौरान महिला कभी बॉस को झाड़ू से मार रही है तो कभी फोन पर किसी से बात करती नज़र आ रही है । इतना ही नहीं, महिला बॉस के मुंह पर पानी और दफ्तर में रखी किताबें भी देकर मारती हैं । जबकि वो शख्स अपनी कुर्सी पर बैठा रहता है और खुद को बचाने की कोशिश करता है ।
मामला चीन के Heilongjiang प्रांत की एक सरकारी एजेंसी का है । जहां एक सरकारी महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसका बॉस कई दिनों से उसे हैरेस कर रहा था । वह बॉस की हरकतों से बेहद परेशान हो चुकी थी, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया ।
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसके बॉस ने उसे तीन मौकों पर अश्लील मैसेज भेजे थे । उसका कहना है कि वो ऑफिस की बाकी महिलाओं के साथ भी फ्लर्ट करने की कोशिश करता था । जबकि वीडियो में आरोपी बॉस कहता नज़र आ रहा है कि उसने ये मैसेज सिर्फ जोक के तौर पर भेजे थे ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉन्ग नाम का ये शख्स गरीबी हटाने वाली एक सरकारी एजेंसी का डिप्टी डायरेक्टर था । चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स को आंतरिक जांच के बाद दोषी पाया गया है । जांच में पता चला है कि ये शख्स एक गैर अनुशासित व्यक्ति है और अक्सर अपनी सीमाएं भूल जाता है । इस घटना के सामने आने के बाद इस शख्स को बर्खास्त कर दिया गया है ।
हालांकि, इस मामले में महिला के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है । दरअसल, महिला एक मानसिक परेशानी से जूझ रही है, जिसके चलते प्रशासन ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की ।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग महिला की तारिफ कर रहे हैं । वो महिला द्वारा अपने बॉस की करतूत के खिलाफ इस तरह का कदम उठाने की सराहना कर रहे हैं ।