रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित वीमन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया । जिसके चलते आनन-फानन में पुलिस ने पूरे मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया । जिसमें डॉग और बम स्क्वायड के जरिए घंटों चेकिंग की गई, लेकिन बम नहीं मिला । बताया जा रहा है कि की सूचना फर्जी थी । पुलिस फर्जी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है ।
मामले को लेकर लखनऊ पुलिस ने जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि ‘सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक कॉल आई । जिसमें सूचना दी गई कि 1090 मुख्यालय में बम है । इसके बाद 1090 मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया । डॉग स्क्वायड की मदद से बम खोजने की कोशिश की गई, लेकिन पूरे परिसर में कहीं भी बम नहीं मिला ।’
After the Taj Mahal located in Agra, Uttar Pradesh, the bombing of Women Power Line 1090 headquarters in Lucknow was stirred with the information of a bomb. At last its clarify that this news is fake. Now police searching for the person which person spread this fake news
— Ranjit Rana (@ranjitrana4u) March 4, 2021
बता दें कि आज ही सुबह आगरा में स्थित प्रेम के प्रतीक ताजमहल में बम होने की सूचना दी गई थी । जिसके आधार पर ताजमहल को आनन-फानन में खाली कराया गया और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया । वहां भी सीआईएसएफ और आगरा पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान बम नहीं मिला । बम न मिलने की पुष्टि होने के बाद ताजमहल को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया । हालांकि, पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है ।
ताजमहल में बम की फर्जी सूचना देने वाले शख्स को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार शख्स की पहचान विमल कुमार सिंह के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी मानसिक रोगी है ।