नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, उससे पहले एकबार फिर पूरा सुरक्षादल काफी चौकस हैं। इसके बावजूद भी यूपी के ऐसे कई क्षेत्रों से गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है। एक तरफ जहां गुरूवार को नोएडा के प्राइवेट अस्पताल के पास बम की अफवाह ने प्रशासन की नींद उड़ा दीं, तो वहीं दूसरी ओर तड़के सुबह नोएडा सेक्टर-63 स्थित जिला अस्पताल के पास मिली बम की सूचना ने प्रशासन के हाथ पांव फुला दिये।
पुलिस के मुताबिक, जिला अस्पताल के पास सड़क पर ही बम मिला था जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। इस खबर की सूचना पर मौके पर पहुंची गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने संदिग्ध सामान को अपने कब्जे में ले लिया हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि यहां(नोएडा सेक्टर-63) विस्फोट सामग्री जैसी कोई चीज है। जिसके बाद हमने यहां पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को हटाया। हमारी BDS टीम ने स्पष्ट किया कि ये विस्फोटक सामग्री नहीं है। इसे जांच के लिए ले जा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी लगातार 15 अगस्त और 26 जनवरी या अन्य कई फेस्टीवल के मौके पर इस तरह की खबरें सामने आते रहें है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिलती रहीं है। अब जब एकबार फिर देश में राष्ट्रीय पर्व का माहौल बना हुआ है, तो लगातार बम की खबरें सामने आ रही है।