बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पुकारे जाने वाले मशहूर अभिनेता आमिर खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्सर आमिर खान अपनी निजी जिंदगी और किस्सो की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। बता दे, आमिर की दो शादियां हुई उनकी पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता था जिनके साथ आमिर के बहुत से किस्से जुड़े है। ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताने जा रहें है।
वैसे तो आमिर ने बॉलीवुड को बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी है। अपनी हर फिल्म में आमिर एक अलग ही अंदाज में नजर आते और आमिर का हर अंदाज उनके करोड़ो फैंस को बेहद ही अच्छा लगता है। बता दे, आमिर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरआत फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से की थी और उनकी पहली ही फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई।
फिल्मों में डेब्यू से पहले ही आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को दिल दे बैठे थे। रीना दत्ता के लिए आमिर की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार उन्होंने रीना के लिए अपने खून से चिट्ठी तक लिख दी थी।
जिसके बाद आमिर की इस हरकत से रीना को काफी गुस्सा आया और उन्हें दोबारा ऐसा न करने के लिए भी बोला था। अलग-अलग धर्म होने की वजह से आमिर और रीना की शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इन सभी परेशानियों का सामना करते हुए आमिर और रीना ने साल 1986 में शादी कर ली थी।