बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त है। जिसमे आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नही होगा।
दरअसल, हाल ही में कटरीना कैफ ने संजय लीला भंसाली के ऑफिस विजिट किया। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ की एंट्री होने वाली है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में कैटरीना कैफ एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं, जो एक आइटम नंबर हो सकता है।
हालांकि अब कैटरीना कैफ का फिल्म में आइटम नंबर कैसा होगा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना तय है कि वो फिल्म का हिस्सा बनने वाली है। ये पहली बार ऐसा होगा कि कैटरीना कैफ पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाली है। उम्मीद है कि फिल्म मेकर्स जल्द ही इसको लेकर कोई ना कोई ऐलान करेंगे।
इसमें कोई शक नहीं है कि कटरीना कैफ एक बेहतरीन डांसर हैं। कटरीना ने चिकनी चमेली, शीला की जवानी, जरा जरा टच मी, सुरैया जैसे कई बेहतरीन डांस नंबर दिए हैं। अब संजय लीला भंसाली की फिल्म में कटरीना नजर आएंगी या नहीं ये देखना मजेदार होगा।
फिल्म की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी से अभी तक आलिया भट्ट के दो पोस्टर गंगूबाई के लुक में सामने आए हैं। मूवी में आलिया माफिया क्वीन के किरदार में हैं। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट हिंदी और मराठी में गालियां देना सीख रही हैं और साथ में और तैयारियां भी कर रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी में मेल लीड में कौन होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। ये फिल्म 11 सितम्बर 2020 को रिलीज होगी।
आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं कटरीना कैफ रणबीर कपूर की एक्स हैं। दोनों को पर्दे पर साथ में देखना काफी मजेदार होगा।