1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. होली पर कोरोना से बचकर रहने की सलाह देते दिखे बॉलीवुड सितारें

होली पर कोरोना से बचकर रहने की सलाह देते दिखे बॉलीवुड सितारें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होली पर कोरोना से बचकर रहने की सलाह देते दिखे बॉलीवुड सितारें

देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है हर कोई आज होली के रंगों में रंगा नदर आ रहा है। आम आदमी से लेकर नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों तक हर किसी के लिए होली का त्योहार खास होता है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने इस बार की होली को कोरोना वायरस के डर से थोड़ी सावधानी से खेलनी की अपील की है।

https://www.instagram.com/p/BvV663ognyr/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कहा हैं, ‘पहली बार जब मैंने 2012 में लॉस एंजिल्स में में होली खेली थी तो कुछ अलग ही अनुभव था। मुझे होली खेलना पसंद है क्योंकि मुझे भीगना पसंद है। लेकिन इस होली सभी से मेरा अनुरोध है कि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कठोर रासायन-आधारित रंगों और प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग से बचें। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हम होली के रंगों से जानवरों पर अत्याचार न करें। साथ ही अपने पर्यावरण का ध्यान रखें।’

https://www.instagram.com/p/B9jE21JAbTy/?utm_source=ig_web_copy_link

लव आज कल में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली प्रणति राय प्रकाश कहती हैं, ‘यह एक ऐसा पर्व है जिसमें हम बीना किसी रोक टोक के पागलपन्तियों को अंजाम दे सकते है। लेकिन, सबसे जरूरी बात ये है कि होली में अपनी पवित्रता मत खोइए, स्थायी रंगों से बचें। उन लोगों को परेशान न करें जिन्हें रंगों से एलर्जी है। रंगो के इस खूबसूरत पर्व में खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें और प्यार फैलाएं।’

इस पर अभिनेत्री इशिता भी कहती हैं, “होली रंगो का त्यौहार है, रंगों के इस खूबसूरत त्यौहार के साथ सभी के जीवन में खुशियां आए। कोरोना वाइरस के कारण सुरक्षा का पालन करें। ऐसे स्थानों में जाने से बचे जहां पर ज्यादा भीड़ -भाड़ है। हम यदि सावधानियां बरतेंगे तो यक़ीनन इस बीमारी से बचा जा सकता है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...