आज पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेताओं से लेकर बॉलीवुड के सितारों पर भी होली का रंग चढ़ा नजर आ रहा है लेकिन कोरोना वायरस के डर से सभी होली खेलने में काफी सावधानी बरत रहे हैं और यही अपील वह देशवासियों से कर रहें है।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी होली के रंग में रंगी नजर आई। शिल्पा ने इस त्योहार को काफी सावधानी से एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में शिल्पा सूखे रंग से होली खेलती नजर आ रही हैं। वहीं टिक टॉक वीडियो में शिल्पा एन्जॉय करती दिख रही हैं।
अपने गानों के दम पर सबका दिल जीतने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी होली को भी काफी सादगी से बनाया है। नेहा कक्कड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्तानकोविक ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई की थी। इसके बाद से कई बार नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें सामने आई हैं।