1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान की फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान की फोटो हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान की फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड के किंग खान के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टार किड्स में से हैं और उनके बारे में आए दिन बाते होती रहती हैं। इतना ही नहीं इन बच्चों की हर खबरों पर कैमरे की नजर बनी होती हैं। फैंस को अपने पसंदीदा स्टार के बारे में सबकुछ जानना होता है, इसलिए इनकी सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/B86N49NhGdM/?utm_source=ig_web_copy_link

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान की बेटी ने अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। लेकिन उनके फैंस फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। सुहाना के फैन क्लब के कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं जिसमें उनकी फोटोज आती रहती हैं। अब सुहाना की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। सुहाना इस दौरान काफी कूल लग रही हैं। फैन्स को सुहाना का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सभी सुहाना के लुक की तारीफ कर रहे हैं। जिनकी वजह से उनकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B86OBMOB7WZ/?utm_source=ig_web_copy_link

शाहरुख की दुलारी बेटी सुहाना, अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में सुहाना ने अपने दोस्तों और यूनिवर्सिटी के साथियों के साथ फोटोज खिंचवाई हैं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन फोटोज में आप सुहाना को हंसते और स्टाइल में पोज करते देख सकते हैं। उनके साथी भी फोटो के लिए पोज कर रहे हैं। इन सभी को देखकर लगता है कि ये किसी स्टूडियो में एक्टिंग या डांस की प्रैक्टिस के लिए गए हैं। सभी के चेहरों की खुशी बहुत अच्छी लग रही है। यह फोटोज सुहाना के फैन क्लब ने शेयर की हैं।

https://www.instagram.com/p/B82m-nKB1ev/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि बीते साल ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद सुहाना खान अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो सुहाना की दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बताया था कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के बाद सुहाना अपनी बॉलीवुड में डेब्यू मूवी का प्लान करेंगी। इसके अलावा कुछ समय पहले सुहाना की एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

https://www.instagram.com/p/B8neNIFBoLe/?utm_source=ig_web_copy_link
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...