1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड ने किया ‘महिला दिवस’ पर महिलाओं को सलाम

बॉलीवुड ने किया ‘महिला दिवस’ पर महिलाओं को सलाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड ने किया ‘महिला दिवस’ पर महिलाओं को सलाम

आज दुनिया भर मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर महिला की तारीफ में लोग उन्हें सम्मान दे रहे हैं। सिनेमाजगत से लेकर राजनीतिक के धुरंधर तक सबने कुछ तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। कुछ लोगों ने तो अपने जीवन में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

https://www.instagram.com/p/B9dNM3-pGfN/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐसा ही एक पोस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी किया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘थप्पड़’ में मुख्य किरदार निभाने वाली तापसी ने फिल्म के स्टारकास्ट के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस पोस्ट के कैप्सन तापसी ने लिखा- ‘हमारी तरफ से आप सभी को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप यह सुनिश्चित करें कि आप अपना बदलाव उस बदलाव की ओर करें जो आप देखना चाहते हैं।’

इस मौके पर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘महिलाओं को किसी उत्सव या किसी मान्यता की आवश्यकता नहीं है। पुरुषों को चाहिए कि वो महिला की शक्ति, प्रभाव और बल को समझें।’

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और लिखा, ‘आप सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। अपने आप से प्यार करें और आप कौन हैं, आपको किसी की मान्यता की आवश्यकता नहीं है। आप सभी को प्यार।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...