बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धुलिया ने एक ट्वीट किया है जिसे लेकर इस वक्त खुब चर्चा हो रहा है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपनी भतीजी के लिए मदद की गुहार लगाई है। उनकी भतीजी के साथ ट्रेन में कुछ लोगों ने छेड़खानी की जिसके बाद उन्होंने लोगों से ट्वीट कर ममद मांगी।
दरअसल, तिग्मांशु धूलिया की भतीजी 26 जनवरी को उद्यान एक्सप्रेस से बेंगलुरु जा रही थी। इस बीच नशे में धुत चार लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना को लेकर तिग्मांशु ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मेरी भतीजी उद्यान एक्सप्रेस से बेंगलुरु जा रही है। वह B3 बर्थ में है। नशे में धुत चार लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। हेल्पलाइन नंबर्स से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। वो डरी हुई है, क्या कोई मदद कर सकता है।

तिग्मांशु ने हेल्पलाइन नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट का सहारा लिया। वहीं उन्होंने कुछ देर बाद दूसरा ट्वीट करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया। साथ ही ममद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर्स को लताड़ लगाते हुए लिखा कि, जवाब देने के लिए धन्यवाद, हेल्पलाइन नंबर्स किसी काम के नहीं थे, लेकिन जुगाड़ किया और पुलिस वहां मदद के लिए आई, मेरी भतीजी अब सुरक्षित है। आप सभी का फिर से धन्यवाद।
इसके आगे उन्होंने लिखा कि, मैं पुलिस को और संबंधित डिपार्टमेंट को इस मामले में जल्दी एक्शन लेने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन मैं फिर भी कहूंगा कि हेल्पलाइन नंबर्स किसी काम के नहीं थे।