1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Eid Mubarak 2021: अमिताभ से लेकर अक्षय तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

Eid Mubarak 2021: अमिताभ से लेकर अक्षय तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

By: Amit ranjan 
Updated:
Eid Mubarak 2021: अमिताभ से लेकर अक्षय तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

मुंबई : देश में जारी कोरोना संकट के बीच ईद आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि पिछले साल की तरह इस साल भी लोग घरों में ही ईद मना रहे है और विभिन्न सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दे रहे है। वहीं इस बार भी बॉलीवुड का ईद फीका रहा और कुछ खास चहल कदमी या पार्टी देखने को नहीं मिली।

आपको बता दें कि 14 मई को सभी ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे जोश के साथ मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने अंदाज में सभी को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड सेलेब्स हर त्यौहार बेहद खुशी से मनाते हैं। ऐसे में उन्होंने ईद की बधाई देने के साथ साथ लोगों को इस महामारी से लड़नें का हौसला भी दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं किन किन सेलेब्स ने लोगों को दी ईद की शुभकामनाएं।

 

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा, ‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें’।

 

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘सभी को ईद मुबारक। ईश्वर आपको अच्छी सेहत से नवाजे और पूरी दुनिया की दिक्कतें कम करें। सुरक्षित रहिए’।

 

सुष्मिता सेन ने लिखा, ‘ईद मुबारक। रोजे के वक्त अपनी दुआओं  में हमें याद रखने के लिए बहुत शुक्रिया। ऊपर वाला करे कि ये पाक दिन हमें बेहतर दिनों में ले जाए और अच्छी सेहत और सुकून से भर दे’।

 

दीया मिर्जा ने लिखा, ‘चांद मुबारक’।

 

अनिल कपूर ने लिखा, ‘उनके लिए जो दुआ कर रहे हैं और जो अब दुआ नहीं कर सकते। उनके लिए जिन्हें इस मुश्किल वक्त में दुआओं की अधिक जरूरत है। उनके लिए जिनके साथ दुआ करने के लिए कोई बचा नहीं। इस ईद हम करते हैं। आप सबके लिए’।

 

वहीं आर माधवन ने लिखा, ‘आप सबको और आपके परिवार को सभी को ईद मुबारक’।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर लोगों को ईद की बधाई दी। सबा ने लिखा, ‘ईद मुबारक उन सभी लोगों के लिए जो आज मना रहे हैं और जो कल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा घर पर रहें, सुरक्षित रहें’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...