दिल्ली हिंसा को 4 दिन हो चुके है लेकिन बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। पूर्वी दिल्ली में अभी तक मरने वालों की संख्या 20 और 189 घायल हो चुके है। इसको लेकर सोशल माडिया पर काफी वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें देखा जा सकता है कि उपद्रवी पुलिस पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे है।
सीएए और एनआरसी को लेकर चल रहे इस हिंसक प्रदर्शन का जहां कुछ लोग इसका समर्थन करते दिख रहे हैं तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ट्वीट करते हुए दिल्ली में हुई हिंसा में उपद्रवियों पर निशाना साधने की कोशिश की है।
ऋचा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आपके हाथ पर खून लग गया। क्या आप जानते हैं आप कौन हैं? एक सच्चा हिंदू होने के नाते, मैं कर्म पर विश्वास रखती हूं और यह आपके अगले जन्म का इंतजार नहीं करता, इसके परिणाम जल्दी ही आपके सामने आएंगे। एक बीमारी की तरह, दर्द, पीड़ा के रूप में आपने इसे कमाया है आप यहां दूसरों की हत्या का जश्न मना रहे हैं।’