ऋषि कपूर की पत्नी और एक दशक की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर का हाल ही में एक टिकटोक वीडियो सामने आया है जिसमें नीतू अपनी नातिन समारा के साथ टिकटोक वीडियो बनाते हुए नज़र आ रही हैं और साथ ही समारा के स्टेपस भी फॉलो कर रही हैं।
इस वीडियो ने इंटरनेट पर धुम मचा दी है, नीतू कपूर और समारा दोनों टिकटोक पर फेमस होने के लिए इस विडियो में 5 मुव्स कर रही हैं, वहीं फैंस को नानी और नातिन की यह जोडी खुब पसंद आई और लोग इस पर खुब कमेंट भी कर रहें हैं
नीतू कपूर और समारा के इस वीडियों को उनकें फैंस ने अपनें इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया हैं और प्रतिक्रिया भी दें रहे हैं। बता दे, नीतू कपूर इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में आती रहती हैं।
बताते चले कि नीतू ने 1966 में एक बाल कलाकार के रुप में अपनें फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तब वो बेबी सोनिया के नाम से जानी जाती थी, उनकी मुख्य अभिनेत्री के रुप में पहली फिल्म 1973 में आई थी, जो कि कुछ कमाल नहीं कर पाई। नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 12 फिल्में की थी।
नीतू सिंह और ऋषि कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी, और 1979 में नीतू ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, फिर 30 साल बाद उन्होनें ‘लव आज कल’ मूवी से वापसी की, उसके बाद ‘दो दूनी चार’, ‘जब तक हैं जान’ , ‘बेशरम’ जैसी फिल्मों में नज़र आई।