जैसे-जैसे होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बॉलीवुड के सितारों पर भी होली का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। इस खास त्यौहार के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय, अभिनेता वरुण शर्मा और सनी सिंह एक गाने की शूटिंग के दौरान होली की रंगो में रंगे नजर आए।
गाने की तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है बता दे इस गाने का नाम ‘होली में रंगीला’ रखा गया है। जिसका वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिलेगा।
बता दे इस गाने की सूटिंग मुंबई के चांदीवली स्टूडियो में चल रही है इस दौरान गाने के बारे में मौनी रॉय ने बताया, ‘यह मेरा पहला होली का गाना है जिसके लिए रेमो सर के निर्देशन में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’
गाने में नजर आ रहे दूसरे अभिनेता वरुण शर्मा ने गाने के बारे में बताया, ‘यह कमाल का अनुभव रहा है। जिस तरह से हमने मस्ती और धमाल मचाते हुए इस गाने को शूट किया है उस वजह से मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी यह गाना खूब पसंद आने वाला है।’ बता दे इस गाने का निर्देशन कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कर रहें हैं।