1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दूसरी बार मां बनीं लीजा हेडेन ने शेयर की बेटे की क्यूट तस्वीर

दूसरी बार मां बनीं लीजा हेडेन ने शेयर की बेटे की क्यूट तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दूसरी बार मां बनीं लीजा हेडेन ने शेयर की बेटे की क्यूट तस्वीर

आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल हैं मुश्किल’ मे नजर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडेन दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने फिर से एक बेटे को जन्म दिया हैं अपने दूसरे बेटे का लीजा और उनके पति डिनो लालवानी ने ‘लियो’ नाम रखा है।

https://www.instagram.com/p/B8lM9LiFbQr/

लीजा हेडेन ने सोशल मिडिया साईट इंस्टाग्राम पर एक पोटो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है, उनके इस पोस्ट के बाद उनके फैंस के प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए हैं, वहीं फिल्मी जगत से भी उनके दूसरे बार मां बनने पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B6DKPphFS1o/

बतता चले कि, लीजा के अपने पहले बेटे का नाम जैक रहा है, और उन्होंने लियो की पहली तस्वीर अपने पहले बेटे जैक के साथ शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘इस छोटे से आर्शीवाद ने मेरे दिल को ऐसे छुआ है- जैसै किसी चीज ने नहीं छुआ। मैं निशब्द हूं और तुम दोनों को देखकर यकीन नहीं कर पा रही हूं कि मैं तुम्हारी मां हूं

https://www.instagram.com/p/B52EWzMFtGY/

लियो और जैक तुम दोनों हमेशा मेरे वैलेंटाइन रहोगे। 13 तारीख को ही जिस दिन हम मिले थे उसकी 5वीं सालगिरह है, तब से जिन्दगी वैसी नहीं रही। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति को उनके साथ परिवार बसाने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

https://www.instagram.com/p/B647nGXlCld/

गौरतलब हो कि, कुछ महीनों पहले ही लीजा ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बताया था। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप कई कई तस्वीरें शेयर की। वैसे भी देखा जाय तो इन दिनों प्रेंगनेंसी के बाद अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करना चलन में आ गया है। करीना कपूर खान जिस वक्त प्रेगनेंट थी उस दौरान भी उन्होंने अपनी बेबी बंप की खुब तस्वीरें शेयर की जिसके बाद से ही अब यह चलन में आ गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...