1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का बिकिनी फोटोशूट हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का बिकिनी फोटोशूट हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का बिकिनी फोटोशूट हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट ऐक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी अदाओं से भी फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। भले ही इस समय इलियाना की फिल्में कम आ रही हों लेकिन चर्चा में बने रहना उन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली इलियाना की कुछ फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के कारण वह फिर से सुर्खियों में आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B9Jk5yngzzN/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्ट्रेस ने इन फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में इलियाना बिकिनी पहनकर बीच किनारे घूमती नजर आ रही हैं। इलियाना डिक्रूज की इस फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा खूब पंसद किया जा रहा हैं ।

https://www.instagram.com/p/B9JkuCigNmK/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे इलियाना की इन तस्वीरों को केवल कुछ ही घंटों में 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ठीक है, क्षमा करें, लेकिन जब मैं टैन होने के लिए इठलाती हूं” इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुईं थीं।

https://www.instagram.com/p/B9JlpjOg7Xb/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B8qK477g0VE/?utm_source=ig_web_copy_link

वही बात अगर फिल्मों की करें तो इलियाना आखिरी बार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म मल्टी स्टारर होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इलियाना के साथ अनिल कपूर, अर्शद वारसी, पुल्कित सम्राट, कृति खरबंदा, अनिल कपूर और उर्वशी रौतेला भी अहम किरदार में दिखाई दी थीं। बता दें कि इलियाना ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन बर्फी फिल्म के बाद इलियाना ने बॉलीवुड में भी अपनी दमदार पहचान बनाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...