हाल ही हुई दिल्ली में हिंसा ने काफी मासूमों की जान ली है लेकिन अब धीरे-धीरे हालात काबू में आ रहें है। मगर इस हिंसा पर नेताओं से लेकर बॉलीवुड अभिनेता तक ज्यादातर सबसे ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह ने ट्वीट कर कहा- ‘मुझे मार कर मिटती हो नफरत तुम्हारी तो..’
बता दे दिल्ली हिंसा को लेकर अभिनेता सुशांत सिंह ने अपनी एक शायरी के माध्यम से कहा, ‘थक गए होगे तुम, सांस ले लो जरा। हिसाब लगा लो कि टोपी वाला था, या था तिलक वाला वो जो मरा। अब भी जी नहीं भरा? मुझे मार कर मिटती हो नफरत तुम्हारी, तो खुद चलकर आऊंगा तुम तक ये वादा है मेरा। बस इतनी मोहलत देना ऐ दोस्त कि जो घर तोड़े हैं तुमने, उनमें से कुछ तो मैं फिर बना दूं जरा।’
दरअसल सुशांत ने अपने ट्वीट से दिल्ली हिंसा के आरोपियों पर निशाना साधा है। अभिनेता के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हाला कि कुछ लोग इस ट्वीट के चलते उनको ट्रोल करने से भी पीछे नही हट रहे हैं।