1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. गर्लफ्रेंड लिन से शादी करने जा रहे है बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा

गर्लफ्रेंड लिन से शादी करने जा रहे है बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गर्लफ्रेंड लिन से शादी करने जा रहे है बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा

वैसे तो बॉलीवुड से आए दिन कोई न कोई अभिनेता या एक्ट्रेस अपने रिलेशनसिप को लेकर सुर्खियों में आते रहते है। अब एक बार फिर बॉलीवुड से कुछ एसी ही खबरें सामने आ रही है। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सुषमिता सेन से अलग होनें के बाद एक बार फिर से अपना प्यार ढूंढ लिया।

बता दे, पिछले काफी समय से रणदीप की, मॉडल लिन लैशराम के साथ जुड़े रहने की खबरे सामने आ रही है। हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप, पब्लिक अपीयरेंस और अपने प्यार-मोहब्बत के बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। खबरों की माने तो ‘राधे: द मोस्ट वॉन्टेड भाई’ ऐक्टर अपने इस रिलेशनशिप को अगले लेवल तक ले जाने का तैयारी में हैं।

बता या जा रहा है कि रणदीप लिन को अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए हरियाणा ले जाने वाले हैं जिससे उनकी शादी की बात आगे बढ़ सके। उससे पहले रणदीप लिन को अपनी बहन अंजलि हुड्डा से भी मिलवा चुके हैं।

वहीं बात अगर दोनों के रिश्ते की करे तो साल 2016 से एक-दूसरे के साथ हैं और वक्त के साथ उनका यह रिश्ता काफी मजबूत हुआ है। बता दें, लिन मणिपुर की मॉडल के साथ-साथ नेशनल लेवल की तीरंदाज खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। वहीं लिन प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘मैरी कोम’, सैफ अली खान और शाहिद व कंगना की फिल्म ‘रंगून’ में भी नजर आ चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...