1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने की आलिया भट्ट की तारीफ

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने की आलिया भट्ट की तारीफ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने की आलिया भट्ट की तारीफ

बॉलीवुड मेगास्‍टार अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी हर एक छोटी से बड़ी खबर को फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हैं। बिग बी अपने दिन की शुरूआत ही सोशल मीडिया पर अपडेट्स के साथ करते है। अमिताभ बच्‍चन की फिल्मों की बात करें तो वह जल्‍द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की एक तस्वीर बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इस फिल्म को डायरेक्‍ट कर रहें अयान मुखर्जी की यह फिल्‍म 2020 की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍मों में से एक है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये तीनों बड़े सितारें पहली बार किसी फिल्‍म में एकसाथ दिखेंगे। हाल ही में अमिताभ ने रणबीर के साथ दो अलग-अलग फिल्‍मों के सेट की एक ‘then and now’ पिक्‍चर शेयर की थी जिसकी रणबीर ने भी काफी तारीफ की थी।

https://www.instagram.com/p/B9DbCHfB6xE/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर अब सीनियर बच्‍चन ने आलिया के साथ एक नई तस्‍वीर शेयर की है और उनकी काफी प्रशंसा की है। फोटो में दोनों एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। सेट की तस्‍वीर शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा कि वह बेहद टैलंटेड हैं। यह तस्वीर बिग बी ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/B9Is-5Nhi8X/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ अमिताभ, रणबीर और आलिया के अलावा नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं इस मूवी में सुपरस्टार शाहरुख खान का भी एक स्‍पेशल रोल होगा। फिल्‍म 4 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह ‘चेहरे’, ‘झुंड’ और ‘गुलाबो-सिताबो’ में भी नजर आने वाले हैं। ‘चेहरे’ में बिग बी के साथ इमरान हाशमी के मुख्य किरदार निभाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...