आज बॉलीवुड के ऐसे एक्टर का जन्मदिन है, जिन्हें उनके अभिनय के साथ साथ उनके डांस, लुक, रोमांटिक छवि के लिए जाना गया। वैसे तो वो एक बॉलीवुड के बड़े स्टार के बेटे हैं। लेकिन फिर भी उन्हें लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। इस एक्टर का नाम है शाहिद कपूर, जो मशहूर एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपना 39वां जन्मदिन चंडीगढ़ मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर को हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। शाहिज कपूर ने अपने 39वें जन्मदिन पर पत्नी मीरा राजपूत और पिता पंकज कपूर की मौजूदगी में केक काटा है। वे अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी की शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ में हैं। केक काटते हुए शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहिद कपूर मोमबत्तियो को फूंक मारते और केक काटते नजर आ रहे हैं। उनकी साइड उनकी वाइफ मीरा राजपूत और पापा ‘पंकज कपूर’ तालियां बजा रहे हैं। इससे पहले मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर बर्थडे बॉय शाहिद कपूर संग एक फोटो शेयर की। फोटो के कैप्सन में लिखा था ‘लव ऑफ माए लाइफ को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं’। इसके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने भी उनके साथ बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर कर कैप्सन में लिखा था ‘ओजी मेरे बड़े मियां, हैपी बर्थडे भाईजान’।

करियर की बात करें तो शाहिद बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से है एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स फिस पर काफी अच्छा काम किया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं उन्हें बॉलीवुड में एंट्री से पहले करीब 100 फिल्मों में रिजेक्ट होना पड़ा था। उसके बाद उन्होंने अपनी पहली फिल्म इश्क-विश्क से बॉलीवुड में एंट्री की थी। शाहिद ने पहली बार में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। खास तौर से लड़कियों में तो इस रोमांटिक हीरो का काफी क्रेज देखने को मिला। इस फिल्म के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।
फिल्मों की बात करें तो एक्टर ‘जर्सी’ फिल्म में एक बार फिर से पिता पंकज कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म शानदार के बाद दोनों एक बार फिर से किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। ‘जर्सी’ 28 अगस्त 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म एक तेलुगु मूवी का ऑफिशियल रीमेक है। मूवी की शूटिंग के दौरान शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्वस्थ होने के बाद वे फिर से फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करेंगे।