कंगना रनौत और महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। जहां आज कंगना को आज केंद्रीय गृह मंत्रालय से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली तो वहीं आज कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर पर बीएमसी का छापा पड़ा।
इसके बाद कंगना ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें उनका सपना टूटता दिख रहा है। कंगना ने ये भी कहा था कि वे मुंबई 9 सितंबर को आ रही हैं हालांकि साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है जिसके बाद केंद्र सरकार ने एक्ट्रेस को वाई सुरक्षा प्रदान की थी।
कंगना ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट्स में बताया कि उनकी प्रॉपर्टी को बीएमसी ध्वस्त भी कर सकती है। कंगना ने अपने ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया और लिखा ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302900505933307905
आगे उन्होंने लिखा कि मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं, मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।
उन्होंने लिखा कि वहां जो ऑफिशियल आए थे वो अभद्र तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे थे और कह रहे थे कि वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा, उन्हें सूचना दी गई है कि कल उनकी प्रॉपर्टी गिराई जाएगी।