1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कंगना को बीएमसी ने जारी किया नोटिस : दफ़्तर के गेट पर आज सुबह चस्पा किया गया

कंगना को बीएमसी ने जारी किया नोटिस : दफ़्तर के गेट पर आज सुबह चस्पा किया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना को बीएमसी ने जारी किया नोटिस : दफ़्तर के गेट पर आज सुबह चस्पा किया गया

कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि बीएमसी ने कंगना रनोट के ऑफ़िस पर छापामारी की है। दरअसल कंगना और शिव सेना संजय राउत के बीच हुई बयानबाजी के कारण केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है।

इसी बीच कल बीएमसी ने कंगना रनोट के ऑफ़िस पर छापामारी की, जिसके बाद कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि आप मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते है। उन्होंने लिखा था की उनका स्टूडियो उनका सपना था।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303205093257273346

वही आज खबर है कि बीएमसी ने कंगना रनोट के ऑफ़िस पर छापामारी के एक दिन बाद स्टॉप वर्क नोटिस जारी किया है। यह नोटिस म्यूनिसिपल एक्ट की धारा 354/A के तहत जारी किया गया है। नोटिस कंगना के पाली हिल स्थित दफ़्तर के गेट पर मंगलवार सुबह चस्पा कर दिया गया है।

इसके बाद कुछ देर पहले कंगना ने इसके बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, सोशल मीडिया में मेरे दोस्तों की तरफ़ से मिली आलोचनाओं की वजह से बीएमसी के लोग अपने साथ बुलडोज़र लेकर नहीं आये। इसके बजाए उन्होंने ऑफ़िस में चल रहे लीकेज वर्क को रोकने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...