किसानों को सता कर भाजपा सत्ता मे नहीं रह पाएगी- अखिलेश यादव
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब के किसानों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार उनके पास आकर उनकी बात सुने और इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।
वहीं, सरकार लगातार कह रही है कि ये तीनों कानून किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से बनाए गए हैं। इस मामले में किसानों के साथ खड़े समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि किसानों को सता कर भाजपा सत्ता में नहीं रह पाएगी।
भाजपा सरकार दिन में किसानों से बेनतीजा वार्ता करती है व रात में पूँजीपतियों से गुपचुप बातें कर किसानों के ख़िलाफ़ षडयंत्र रचती है। भाजपा सरकार वार्ता को लंबा खींचकर भी आंदोलन को कमज़ोर न कर पायेगी क्योंकि देश किसानों के साथ है।
किसानों को सता कर भाजपा सत्ता मे नहीं रह पाएगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 4, 2020
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार दिन में किसानों से बेनतीजा वार्ता करती है व रात में पूंजीपतियों से गुपचुप बातें कर किसानों के खिलाफ षडयंत्र रचती है। भाजपा सरकार वार्ता को लंबा खींचकर भी आंदोलन को कमजोर न कर पाएगी, क्योंकि देश किसानों के साथ है। किसानों को सता कर भाजपा सत्ता मे नहीं रह पाएगी।