1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसान सम्मेलन कर किसानों को मनाएंगी बीजेपी

किसान सम्मेलन कर किसानों को मनाएंगी बीजेपी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान सम्मेलन कर किसानों को मनाएंगी बीजेपी

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में देश की लगभग सभी विपक्षी पार्टियां उतर गई हैं।

वहीं, अपनी मांगों को लेकर अड़े किसान आंदोलन को और तेज कर रहे हैं। सोमवार को किसान भूख-हड़ताल पर बैठे। सरकार के साथ कई बार हुई बैठक भी बेनतीजा रही।

वहीं उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है कि बीजेपी यूपी में किसान सम्मेलन कर किसानों को मनाएगी। इस दौरान बीजेपी कृषि कानूनों की बारीकियों के बारे में किसानों को बताएंगी।

बीजेपी किसान सम्मेलन पूरे प्रदेश में 18 दिसंबर तक चलेगा। इस सम्मेलन में बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।

खबरों के मुताबिक, बीजेपी किसान सम्मेलन में किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने के लिए 15 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोंडा में रहेंगे। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बनारस में और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मुरादाबाद में किसानों को जानकारी देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...