मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी(BJP) उत्तर प्रदेश में परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है.
15 जून तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत राजधानी लखनऊ से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे. स्वतंत्र देव सिंह खुद घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी का पत्र बांटेंगे.
प्रदेश भर में बूथ स्तर पर चलने वाले परिवार संपर्क अभियान में पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजधानी लखनऊ के उत्तरी मण्डल के बूथ बाबूगंज में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे.
परिवार संपर्क अभियान के तहत शामली में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, अमरोहा में चेतन चौहान, मथुरा में चौधरी लक्ष्मी नारायण, मैनपुरी में रामनरेश अग्निहोत्री, वाराणसी में अनिल राजभर, प्रयागराज महानगर में नंदगोपाल गुप्ता नंदी .
प्रतापगढ़ में राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह, कानपुर दक्षिण में सतीश महाना, सिद्धार्थनगर में जय प्रताप सिंह और कानपुर ग्रामीण में कमलारानी वरूण सहभागिता करेंगी.