रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: BJP ने शनिवार 11 सितंबर को UP विजय बूथ अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और सपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने MSP पर किसानों को गुमराह करने की बहुत कोशिश की। उन्होने कहा लेकिन आज किसानों से MSP पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है। इसके साथ ही उन्होने यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि यूपी की जनता का भरपूर आशीर्वाद योगी सरकार को मिलेगा।
इस दौरान अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि एक समय था जब यूपी में भगवान श्रीराम का नाम लेना भी दुर्भर हो गया था, भगवान राम के सेवकों पर गोलियां चलाई गई थी, कांग्रेस ने तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही मानने से इनकार कर दिया था। आज सपा, बसपा और कांग्रेस सुविधा की राजनीति करने लगे हैं।
नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने ही किसानों को देश में कहीं भी मनपसंद मूल्य पर अपनी फसल बेचने की आजादी दी है, किसानों के लिए 3 हजार रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था की। मोदी सरकार ने ही कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक सुधार के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि है। लक्ष्य है- अंत्योदय से गरीबी का उन्मूलन। धर्म है- सेवा ही संगठन। भारत फोकस है- गांव, गरीब और किसान का विकास। जीरो टॉलरेंस नीति है- आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ।
अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए जितना काम नहीं हुआ उससे कहीं अधिक काम पिछले साढ़े सात वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने करके दिखाया है। कांग्रेस, सपा और बसपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने MSP पर देश के किसानों को गुमराह करने की बहुत कोशिश की, लेकिन आज देश में किसानों से MSP पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है। मैं एक बार पुनः ये साफ कर देना चाहता हूं कि MSP थी, MSP है और MSP रहेगी।उन्होंने कहा कि रबी और खरीफ फसलों में सबसे अधिक MSP मोदी सरकार में मिल रही है। हाल ही में रबी फसलों में 40 रुपये से 400 रुपये तक प्रति क्विंटल MSP में बढ़ोतरी की गई है। MSP पर सर्वाधिक खरीद और किसानों को सर्वाधिक भुगतान यदि किसी सरकार में हुआ है तो वो मोदी सरकार में हुआ है।
आगे उन्होने कहा कि जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे खुशी भी है और पूर्ण विश्वास भी है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद योगी आदित्यनाथ की सरकार को मिलेगा। जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है।