1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बीजेपी नेता का विवादित बयान, महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को बताया नाटक

बीजेपी नेता का विवादित बयान, महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को बताया नाटक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी नेता का विवादित बयान, महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को बताया नाटक

कर्नाटक से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर हमला बोलते हुए उनके नेतृत्व में हुए आजादी के आंदोलन को ‘ड्रामा’ बताया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं लोग कैसे ‘इस तरह के लोगों को भारत के महात्मा’ कहा जाता है।

बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर कन्नड लोकसभा सीट से सांसद हेगड़े ने शनिवार को कहा कि, पूरा स्वतंत्रता संघर्ष अंद्रेजों की सहमति और मदद से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि, इन कथित नेताओं में से किसी नेता को पुलिस ने एक बार भी नहीं पीटा था। उनका स्वतंत्रता संघर्ष एक बड़ा ड्रामा था।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, स्वतंत्रता संघर्ष को इन नेताओं ने ब्रिटिश लोगों की सहमति से रंगमंच पर उतारा था। यह वास्तविक संघर्ष नहीं थी। यह मिलीभगत से हुए स्वतंत्रता संघर्ष था। यहां तक की हेगड़े ने महात्मा गांधी के भूख हड़ताल और सत्याग्रह को एक ड्रामा करार दिया।

अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि, कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोग लगातार यह कहते रहते हैं कि भूख हड़ताल और सत्याग्रह की वजह से भारत को आजादी मिली। यह सत्य नहीं है। अंग्रेज सत्याग्रह की वजह से भारत से नहीं गए। अंग्रेजों ने निराशा में आकर हमें आजादी दी। जब मैं इतिहास पढ़ता हूं तो मेरा खून खौल उठता है। इस तरह से लोग हमारे देश में महात्मा बन गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...