1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. गोवा में बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट जिसमें 6 और नाम हुए फाइनल

गोवा में बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट जिसमें 6 और नाम हुए फाइनल

गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने 6 नामों पर मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में एक महिला प्रत्याशी को भी शामिल किया गया है। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में 34 लोगों के नाम फाइनल किए थे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस नई लिस्ट में भाजपा ने 6 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। इन नामों में राजेश तुलसीदास पाटनेकर, जोसेफ रॉबर्ट, एंटोनियो फर्नांडीज, जनिता पांडुरंग मेडकेलकर, नारायन जी नायक और एंटोनी बारबोस के नाम शामिल हैं।

इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए थे। सीएम प्रमोद सावंत सांखली से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा गोवा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इन नामों में पूर्व सीएम और दिवगंत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम नहीं है। गौरतलब है कि आगामी 14 फरवरी को गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को मतों की गणना की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...