1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO: “रात में दारू पीते हैं राम मंदिर के लिए चंदा मांगने वाले लोग”

VIDEO: “रात में दारू पीते हैं राम मंदिर के लिए चंदा मांगने वाले लोग”

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
VIDEO: “रात में दारू पीते हैं राम मंदिर के लिए चंदा मांगने वाले लोग”

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता तय हो पाया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन करके श्री राम मंदिर बनने का शुभारंभ किया था। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद और कई हिंदू संगठनो ने राम मंदिर बनने के लिए चंदा इकठ्ठा करना शुरु कर दिया है। इसी बीच कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने चंदा इकठ्ठा करने वाले लोगो पर बड़ा आरोप लगाया है।

कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि “फैसला आने से पहले ही भाजपा के लोगो ने कई हजार करोड़ रुपया चंदा इकठ्ठा कर दबा लिया। इसका हिसाब आज तक कोई नहीं दिया है। आगे उन्होने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनायें, लेकिन तारीख नहीं बतायेंगे। का नारा लगाते थे।“

उन्होने कहा कि फैसला आने के बाद भी “भाजपा के लोग घर-घर जाकर मंदिर के नाम पैसा इकठ्ठा कर रहें है, और शाम को उसी पैसे दारु पी रहें है। ये लोग भगवान का मंदिर बनाने की बात कर रहें हैं।“ आपको बता दें श्री राम के मंदिर के लिए  हिंदू संगठन चंदा इकठ्ठा कर रहें हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...