1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केजरीवाल के बयान पर बीजेपी : यूपी बिहारियों का अपमान कर रहे

केजरीवाल के बयान पर बीजेपी : यूपी बिहारियों का अपमान कर रहे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल के बयान पर बीजेपी : यूपी बिहारियों का अपमान कर रहे

रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश

दिल्ली के अस्पतालो में सिर्फ दिल्ली वालो का इलाज होगा अरविंद केजरीवाल के इस बयान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, चुनाव के दौरान केजरीवाल को जब वोट की जरूरत होती है तो उन्हे यूपी और बिहार के लोग अपने लगते हैं।

उनकी खुशामत करते हैं लेकिन जब उन्ही नागरिको की जिम्मेदारी उठाने की बात आई है तो उन्हे पराया बताया जा रहा है।

केजरीवार सरकार ने पहले भी दिल्ली की सीमा पर खड़े लाखो लोगो से मुह फेरने का काम किया था।

ऐसे संकट के समय में यूपी सरकार मे उन सभी सीमा पर खड़े लोगो को उनके ग्रह जमपद पहुंचाया था साथ ही तत्कालीन अवश्कताओ की पूर्ति भी की थी..

यूपी की सरकार बिना किसी भेदभाव के मानवता के लिए काम कर रही है.. योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना जिसने कोरोना वायरस के लिए 1, लाख बेड तैयार कर लिए..

साथ ही हर दिन 15, हज़ार पूरे UP में टेस्ट किए जा रहे हैं और किसी भी मरीज़ को भर्ती करने से पहले उसके राज्य के बारे में नहीं पूछा जा रहा है..

देश के हर नागरिक को संविधान ने अधिकार दिया है कि वो कहीं भी इलाज करवाएं और इसको छीनने अधिकार केजरीवाल सरकार को नहीं हैं..

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...