भाजपा नवनियुक्त उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा के नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
गोण्डा: भाजपा के अवध क्षेत्र के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा के गृह जनपद के प्रथम आगमन पर करनैलगंज बस स्टाप चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद पीयूष मिश्रा के प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर करनैलगंज भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टाप चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्रा को 51 किलो फूलों की माला पहना कर और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साह में दिखे।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा, अर्चित पाण्डेय, आशीष गिरि, मुकेश कुमार वैश्य, क्षेमेश्वर पाठक, श्याम किशोर मिश्रा, विनोद तिवारी, दुखहरण सिंह, रणजीत सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, सुरजन सिंह, जगदीश्वर नंद मिश्र, रामकुमार मौर्य, रामअचल पाण्डेय, मनीष गोस्वामी, चंद्रशेखर गोस्वामी, नरेन्द्र सोनी, बृजेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण खेतान, वीरेन्द्र तिवारी, करण तिवारी, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, अनिल गुप्ता, ओपी तिवारी, अमर सिंह, आकाश गौड़, अंकित दीक्षित, हर्षित तिवारी, शफीक रायनी, चीना कुरेशी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।