1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सांसद महादीपक सिंह शाक्य हंडा सिंह का आगरा के अस्पताल में निधन

भाजपा सांसद महादीपक सिंह शाक्य हंडा सिंह का आगरा के अस्पताल में निधन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा सांसद महादीपक सिंह शाक्य हंडा सिंह का आगरा के अस्पताल में निधन

एटा: भारतीय जनता पार्टी के एटा से छह बार सांसद रहे महादीपक सिंह शाक्य हंडा सिंह का बीते दिन लंबी बीमारी के चलते आगरा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 102 वर्ष के थे। वह जनपद के भाजपा नेताओं में ऐसे नेता थे जिन्होंने 30 वर्ष सांसद रहकर एक नया आयाम लिखा जिसके आसपास भी किसी भी पार्टी का नेता नहीं पहुंच पाया है।

आज भी भाजपा नेताओं की जीत की लिस्ट में एटा जनपद में उनका नाम सबसे ऊपर दर्ज है। उनकी मृत्यु पर भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई।

महादीपक सिंह पूर्व सांसद का पैतृक गांव अलीगंज में अगौनापुर है। परिजनों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों द्वारा उन्हें आगरा के रैनवो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उन्होंने उपचार के दौरान मंगलवार को आगरा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

निधन की सूचना के बाद भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शव को एटा उनके गांव लाया गया।जहाँ उनका अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ़ ओनर देकर राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।

पूर्व सांसद के निधन की सूचना के बाद उनके अन्तिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, फरूखाबाद के सासंद मुकेश राजपूत सहित अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अलीगंज एसडीएम राजीव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, वैश्य नेता प्रदीप कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल वर्मा, मेघसिंह शाक्य, अर्जुन कश्यप, डॉक्टर परसादी लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा व अन्य पार्टियों के नेतागण उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पैतृक गांव अगौनापुर पहुंचे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...