1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी विधायक महेंद्र पाल के भाई को मारा थप्‍पड़, दारोगा सस्‍पेंड, SI-सिपाही लाइन हाजिर

बीजेपी विधायक महेंद्र पाल के भाई को मारा थप्‍पड़, दारोगा सस्‍पेंड, SI-सिपाही लाइन हाजिर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी विधायक महेंद्र पाल के भाई को मारा थप्‍पड़, दारोगा सस्‍पेंड, SI-सिपाही लाइन हाजिर

गोरखपुर जिले के पिपराइच विधानसभा से बीजेपी के विधायक धर्मपाल सिंह के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक धर्मपाल सिंह के भाई का कहना है कि, पुलिस ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए थाने ले जाकर हाथों और डंडों से मारा-पीटा हैं। बीजेपी विधायक धर्मपाल सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में से एक माने जाते हैं।

विधायक धर्मपाल सिंह के भाई अपने मित्र के साथ कहीं जा रहे थे इसी बीच एक स्कूटी चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें विधायक के भाई की गाड़ी का बंपर टूट गया, जिसके बाद विधायक के भाई गाड़ी से उतरकर अपनी गाड़ी देख रहे थे गाड़ी देखने पर उनके गाड़ी का बंपर टूटा मिला।

विधायक के भाई राम शंकर सिंह का कहना है कि जिसको लेकर अभी हम स्कूटी चालक से बात कर रहे थे, तभी स्कूटी चालक ने अपने परिजन और शाहपुर थाने पर तैनात एसआई रवि प्रकाश यादव को मौके पर बुला लिया।

अभी स्कूटी चालक और उनके परिजन से बात हो रही थी कि तभी मौके पर पहुंचे एएसआई रवि प्रकाश यादव ने वहां मौजूद मेरे मित्र राहुल को भद्दी-भद्दी गाली देने लगे जिसका विरोध करने पर मुझे और मेरे मित्र राहुल को एसआई ने गाड़ी में बैठा कर थाने ले गए।

विधायक के भाई रमाशंकर सिंह का कहना है कि उनकी गाड़ी की एक स्कूटी सवार से टक्कर हो गई। इसके बाद स्कूटी सवार शख्स ने अपने परिचित दारोगा को बुलाकर उनको पिटवाया और भद्दी गालियां दीं। रमाशंकर सिंह ने एसएसपी को पत्र लिखकर थानेदार, दारोगा, एसआई समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए दारोगा रविप्रकाश को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित जबकि एसआई छोटेलाल और सिपाही अनिल यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...