रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते पक्ष- विपक्ष में जुबानी हमलों का सिलसिला चल पड़़ा है । इसी बीच बीजेपी नेता रवि किशन ने बंगाल मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी पर जमकर तंज कसा है । साथ ही उन्होंने सवाल किया कि ’24 घंटे में ममता दीदी का प्लास्टर कैसे कट गया ?’
दरअसल, रवि किशन ने मीडिया से बातचीत के दौरान शायराना अंदाज में ममता दीदी पर हमला बोला । उन्होंने कहा, “व्हील चेयर पर दीदी बैठे, सबसे मांगे वोट 24 घंटे में प्लास्टर कटा, ये कैसी थी चोट ।”
बता दें कि बीते 10 मार्च को ममता बनर्जी चुनाव प्रचार और पर्चा भरने के लिए पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम पहुंची थी । जहां पर्चा भरने के बाद प्रचार के दौरान उनके पैर में चोट आ गयी । हालांकि, ममता बनर्जी ने खुद पर कथित तौर पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया । लेकिन चुनाव प्रचार ने मामले की जांच के बाद कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले की बात से इंकार कर दिया । उनका कहना है कि सुरक्षा प्रभारी की चूक के चलते बनर्जी के साथ यह हादसा हुआ । आपको बताते चलें कि उस दौरान ममता बनर्जी की चोट की खबर से बाजार काफी गरम था । जिसको लेकर विपक्ष ने इस चोट को ममता बनर्जी की नौटंकी करार दिया था ।
इसके अलवा बीजेपी सांसद ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा । रवि किशन ने यूपी में मुस्लिमों के एनकाउंटर पर ओवैसी के बयान को लेकर उन्हें घेरा । उन्होंने कहा कि ‘अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है । मैं उनके इस बयान से बहुत आहत हूं । ये गलत बात है, अपराधी, अपराधी ही होता है । अपराधी समाज और सोसाइटी के लिए भी खतरा होता है । उसको पुलिस की गोली खानी पड़ेगी । यूपी में अपराधी जेल जाता है या ऊपर जाता है । जाति और धर्म देखकर पुलिस गोली नहीं मारती है । साथ ही रवि ने ओवैसी को उनके बयान पर उनसे माफी मांगने की भी मांग की ।
आपको बताते चलें कि ओवैसी ने हाल ही में कहा था कि उत्तर प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आयी है, 2017 से 2020 के बीच 6000 एनकाउंटर किए गए । जिनमें से 37 प्रतिशत लोग मुश्लिम हैं । उन्होंने सवाल किया था कि ये अत्याचार क्यों हो रहा है । ओवैसी के इसी बयान पर रवि किशन ने हमला बोला है ।