रिपोर्ट : राकेश कुमार गिरी / मोहम्मद आबिद
बस्ती : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नान पटोले के उस बयान पर हमला बोला जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को धमकी दी थी, उन्होंने कहा था की बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम पर अगर यह लोग नहीं बोलेंगे तो महाराष्ट्र में इन के फिल्मों की सूटिंग और प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
बीजेपी अध्यक्ष ने इस बयान को उलूल जुलूल बताया और कहा की कांग्रेस सपा, बसपा, शिवसेना क्या बोले इस की चर्चा नहीं करनी चाहिए, इसके साथ ही उन्होंने कहा की सपा बसपा की बात ही नहीं करनी चाहिए की उन के राज में कैसा विकास था, क्या उन की दिन चर्चा थी, जब ये सब पार्टियां आती है तो खानदान मिल कर देश और राज्य को लूटते हैं, जब मोदी जी और योगी जी आते हैं तो गरीब का कल्याण करते हैं, कैसे समाज सुधरेगा, कैसे विकास होगा अगर यह सीखना है।
बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा की बस्ती वासियों को मैं धन्यवाद देता हूं की आप की धरती ने देश को राम चन्द्र शुक्ल, सर्वेश्वर दयाल जैसे महान साहित्यकार दिया आप ने मैं आशा करता हूं भविष्य में उन के जैसे कलाकार बस्ती का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करेंगे, इस के बाद उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री और राज्य के सीएम के परिवार को सदस्य सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं कर सकता।
प्रदेश में योगी जी की सरकार ने कोरोना काल में 1.25 करोड़ लोगों को रोजगार दिया,कोरोना काल में 50 लाख रेड़ी पटरी वालों को स्व वित्तीय योजना से सहायता दी गई, 90 लाख लोगों को वृद्धा पेंशन योजना, महिलाओं और दिव्यांगों को पेंशन देने का काम किया गया।