1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CAA को लेकर उत्तराखंड बीजेपी की 18 जनवरी को रैली, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

CAA को लेकर उत्तराखंड बीजेपी की 18 जनवरी को रैली, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA को लेकर उत्तराखंड बीजेपी की 18 जनवरी को रैली, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

(डोईवाला से संवाददाता संजय राठौर की रिपोर्ट)

उत्तराखंड के डोईवाला में 18 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं, जिसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 18 जनवरी को ही मूलभूत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

जिस पर बीजेपी का कहना है कि, कांग्रेस इस समय मुद्दा विहीन पार्टी हो चुकी है, और वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है क्योंकि सीएए किसी के भी विरोध में नहीं है।

इन मुद्दों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस उन तमाम मुद्दों को लेकर धरना देने की तैयारी में है जो कि, अधूरे लटके हुए हैं। चाहे वह दस करोड़ 72 लाख रुपए का गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव, और राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढों की समस्या हो।

इसके लिए कांग्रेस तहसील परिसर में सांकेतिक धरना देने चाहती है, जिसकी जानकारी कांग्रेस ने ज्ञापन देकर उप जिलाधिकारी को दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...