1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुतिया जूली ने दिया पांच पिल्लों को जन्म, मालिक ने बांटें 2 हजार निमंत्रण कॉर्ड, DJ की धूम पर हुआ नाच

कुतिया जूली ने दिया पांच पिल्लों को जन्म, मालिक ने बांटें 2 हजार निमंत्रण कॉर्ड, DJ की धूम पर हुआ नाच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुतिया जूली ने दिया पांच पिल्लों को जन्म, मालिक ने बांटें 2 हजार निमंत्रण कॉर्ड, DJ की धूम पर हुआ नाच

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: चित्रकूट से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप अपने दांतो तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल, एक व्यक्ति की कुतिया जूली ने पांच पिल्लों को जन्म दिया। जिसकी खुशी में उस व्यक्ति ने 2 हजार निमंत्रण कॉर्ड छपवाकर अपने मित्रों और रिश्तेदारों में बंटवा दिया। उसके बाद पांच पिल्लों के जन्म की खुशी में विधिवत पिल्लों के 12वें पर भोज कराया। इतना ही नहीं इस खुशी में अवसर पर उसने बैंड बाजा और ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया। जिसकी तस्वीरें शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि यह मांगलिक कार्यक्रम चित्रकूट की खोही की है।

मुस्ताक खान नाम के शख्स की कुतिया ने पांच पिल्लो को जन्म दिया। जिसकी खुशी में उन्होने इसमौके को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बताया जा रहा है कि इस जश्न में दो हजार लोगों को खाने का न्योता दिया गया था।

मुस्ताक ने डॉगी जूली के बच्चे पैदा होने पर छपवाए गए निमंत्रण कार्ड में लिखा था ‘श्री कामतानाथ महाराज जी की असीम अनुकंपा से हमारी प्यारी जूली (कुतिया) ने पांच पुत्रों को जन्म दिया है। निमंत्रण में आगे लिखा है कि इस खास मौके पर बरहौं संस्कार व प्रीतिभोज एवं नृत्य, संगीत कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं।

इसके पीछे की कहानी यह है कि एक समय पर पूरे गांव में अन्न का अकाल पड़ा था, जिसके बाद गांव के कुत्तों ने भगवान गैबीनाथ से प्रार्थना की थी और गांव का अकाल दूर हो गया था, तभी से पूरे गांव में लोग कुत्तों से प्यार करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...