1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का जन्मदिन : एक संन्यासी जिसने राजनीति की तस्वीर बदल दी

सीएम योगी का जन्मदिन : एक संन्यासी जिसने राजनीति की तस्वीर बदल दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी का जन्मदिन : एक संन्यासी जिसने राजनीति की तस्वीर बदल दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी का आज जन्मदिन है।

इस अवसर पर खुद पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, उत्तर प्रदेश के गतिशील और मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई।

उनकी अगुवाई में प्रदेश रोज नई ऊंचाईयों को छू रहा है. प्रदेश में लोगों के जीवनस्तर में सुधार हुआ है।

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी है। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पुरे 48 वर्ष के हो गए है।

 पांच जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में उनका जन्म हुआ था। योगी सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बन गए थे।

1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे और फिर लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे। इसी साल प्रचंड बहुमत से बीजेपी सत्ता में आयी और योगी जी सीएम बने।

90 के दशक में राममंदिर आंदोलन के दौरान योगी गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से मिलते है और उसी दौरान संन्यास धारण करने का निश्चय लेते हुए गुरु दीक्षा ले लेते है।

महंत की गद्दी का उत्तराधिकारी बनाने के चार साल बाद ही योगी गोरखपुर की सीट के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बन गए थे।

योगी आदित्यनाथ ने अपनी निजी सेना हिंदू युवा वाहिनी का निर्माण किया है। आज तक उन्हें कोई चुनौती देने की सोच भी नहीं सकता है। वो कभी किसी भी काम में हारते नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...