बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसे खास बनाने के लिए करण अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ मालद्वीप में वेकेशन मना रहे हैं। मालद्वीप में ये जोड़ी काफी इंजॉय कर रही है और इस बात का सबूत है बिपाशा और करण की ताजा तस्वीरें जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरें में ये कपल समुद्र के किनारे अपना रोमांटिक वेकेशन मनाते हुए नजर आ रहा है।
बिपाशा ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पति के साथ स्वीमिंग पूल में नजर आ रही हैं और अपने पति को KISS करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं किसी में कुल लुक दे रहे हैं। दोनों की ये फोटोज काफी अच्छी हैं। रविवार को करण का जन्मदिन था, वह पूरे 38 साल के हो गए। फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक और हॉलीड मेरे पार्टनर के साथ… मेरे सबकुछ’।
आपको बता दें कि करण और बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लविंग फोटोज शेयर करते रहते हैं। अगर आप इन दोनों का इंस्टाग्राम देखेंगे तो आपको उनकी कई रोमांटिक फोटोज मिल जाएंगी।
फिल्मों की बात करें तो बिपाशा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं पर सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से कनैक्ट रहती हैं। एक्ट्रेस साल 2015 में करण के साथ ही हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इसके बाद से एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली। वहीं करण के हाल ही में एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के’ में नजर आए थे। इस सीरियल में उन्होंने मिस्टर बजाज का किरदार निभाया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके अलावा वो हाल ही में ‘बिग बॉस 13’ में भी दिखे थे। करण यहां आरती सिंह को सपोर्ट करने आए थे।