
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के उपलक्ष्य पर डॉ. बीना लवानिया ने राम लाल वृद्धा आश्रम में होली मनायी। इस त्योहार में कोविड के बड़ती हुई संख्या के चलते सबको सजग रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए इन्होंने मास्क भी बाटें।
होली के इस समारोह में सेवा मार्ग द्वारा भोजन और रंग की भी व्यवस्था बनायी गयी। इस मौके पर रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने डॉ बीना लवानिया को शॉल ओढ़ाकर और आश्रम का स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर आश्रम के बुजुर्गों के चेहरे पर अलग सी चमक दिखाई दी।
बीना लवानिया अक्सर समाज में कुछ अलग और कुछ खास करने के लिए जानी जाती है।
हाल ही में उन्होंने ताजनगरी में स्क्रैप मैटेरियल (कबाड़) से एक ऐसा पार्क विकसित करने का फैसला किया है जो मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी होगा।
दरअसल डॉ.बीना एनजीओ सेवा मार्क से जुड़ी हैं, इसी के माध्यम से वो सेवा कार्य करती हैं। कोरोना काल में मुंबई पुलिस को पीपीई किट दी थीं, घर जा रहे 25 हजार मजदूरों को भोजन पैकेट दिए थे।
डॉ बीना लवानिया हर महिने गरीब महिलाओं का इलाज अपने द्वारा करती है। उन्हें अगर गरीबों का मसीहा कहें तो ये भी गलत नहीं होगा।