1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिकरू कांड : कानपुर के डीआईजी अनंत देव पर शासन की बड़ी कार्रवाई

बिकरू कांड : कानपुर के डीआईजी अनंत देव पर शासन की बड़ी कार्रवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिकरू कांड : कानपुर के डीआईजी अनंत देव पर शासन की बड़ी कार्रवाई

बिकरू कांड : कानपुर के डीआईजी अनंत देव पर शासन की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ : कानपुर में हुए बिकरू कांड में SIT जांच की रिपोर्ट के आधार पर कानपुर के डीआईजी अनंत देव पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिकरू कांड में संलिप्तता के आधार पर योगी सरकार ने अनंत देव को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने अनंत देव के ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

SIT की रिपोर्ट में 80 अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। कई अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। इसमें कानपुर के तत्कालीन एसएसपी रहे और वर्तमान में झांसी में तैनात दिनेश पी को भी नोटिस भेजा गया है।

एसआईटी की रिपोर्ट में डीआईजी अनंत देव पर बिकरू कांड के मुख्य आरोपी और एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के साथ साठ-गांठ के सबूत मिले थे। अनंत देव पहले कानपुर के एसएसपी भी रहे थे और उनके ऊपर विकास दुबे को संरक्षण देने का भी आरोप लगा था।

बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा ने थानाध्यक्ष चौबेपुर और विकास दुबे के बीच संबंधों को लेकर पत्र भी लिखा था लेकिन अनंत देव ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बाद में विकास दुबे को पकड़ने गए 8 पुलिसकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...