बिजनौर: बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक पर सवार 5 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम हैजरपुर निवासी नीरज अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम पाडला से अपनी भाभी व 5 वर्षीय भतीजा अनिकेत के साथ अपने घर वापस हैजरपुर जा रहा था।
जब उनकी बाइक नगीना नजीबाबाद रोड स्थित ग्राम सत्तार वाले के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चला रहा नीरज युवती व 5 वर्ष अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीरज व बॉबी को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया