1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस-13: मनोज तिवारी ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट

बिग बॉस-13: मनोज तिवारी ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस-13: मनोज तिवारी ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट

टेलीविजन का सबसे लंबा और चर्चित शो बिग-बॉस-13 अपने फिनाले सप्ताह में है। इस शो के विजेता का नाम 15 फरवरी को पता चल जाएगा। शो शुरू से ही दर्शाकों के दिलों में एक अलग खास जगह बनाए हुए है। जिस वजह से बीबी-13 पहली बार चार महीने तक चला है। बीबी घर में छोटे पर्दे के फेमस सितारें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज, शहनाज गिल, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सात कंटेस्टेंट बचे हैं।

 इन सभी सितारों के फैंस ने इन्हें खुलकर वोट कर रहे है। वहीं कहीं बड़े नामी सितारों ने भी बी-बी के कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे है। हाल ही में स्टार रेस्लर और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना  ने आसिम रियाज के सपोर्ट में आए है। तो वहीं, दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ट्विटर के जारिए सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट में उतारे हैं।

उन्होंने ट्विट में लिखा है कि, इस साल की बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के लिए मैं सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहा हूं। साथ ही मनोज तिवार ने कहा कि, सिद्धार्थ को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...