हिमांशी खुराना एक पंजाबी अभिनेत्री होने के साथ साथ एक पंजाबी सिंगर भी हैं और वह पंजाबी मूवी साड्डा हक से बहुत फेमस हुई हैं। अधिकतर उन्हें पंजाबी वीडियोज से जाना जाता है।
हिमांशी खुराना ने जब से बिग बॉस 13 में फिर से एंट्री की है तब से असीम रियाज की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दे रही है। और शो में असीम ने हिमांशी को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया है और शादी करने की बात कही है। लेकिन अभी हिमांशी ने असीम को क्लियर जवाब नहीं दिया। हिमांशी का कहना है कि वह इतना बड़ा फैसला नेशनल टीवी पर नहीं ले सकतीं।
इसी के साथ हिमांशी खुराना ने रश्मि देसाई को बताया कि आसीम हिमांशी को बेहद प्यार करते हैं लेकिन हिमांशी कम करती हैं। फिर रश्मि ने हिमांशी को समझाते हुए कहा कि जैसे तुम दोनों रहते हो वैसे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड रहते हैं, ये दोस्ती नहीं है। इसके बाद हिमांशी ने कहा कि आसीम ने जिस तरह से अपनी फिलिंग्स
हिमांशी ने बोला कि असीम ने जिस तरह से अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस किया वो बहुत ही फिल्मी टाइप का था। इसके बाद हिमांशी को सिंगर ने कहा कि आसीम के किसी दोस्त ने मुझे बताया कि अभी अपनी फीलिंग्स का इजहार आसीम से मत करना। इसी बात पर हिमांशी कई बार कह चुकी हैं कि वे आसीम को लेकर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चहाती। हिमांशी ने कहा कि शो से निकलने के बाद बहुत सारी बातों को क्लियर करना चहाती हैं और एक-दूसरे को अच्छे से समझना चहाती हैं, इसके बाद ही वे कुछ फैसला लेंगी।