1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस-13 का फिनाले आज, 8 साल बाद विजेता की प्राइज मनी हुई दोगुनी

बिग बॉस-13 का फिनाले आज, 8 साल बाद विजेता की प्राइज मनी हुई दोगुनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस-13 का फिनाले आज, 8 साल बाद विजेता की प्राइज मनी हुई दोगुनी

कलर्स रियलिटी शो बिग बॉस 13 का आज फिनाले होने जा रहा है। शो में कड़ा मुकाबला रश्मि, सिद्धार्थ, आसिम और शहनाज के बीच माना जा रहा है। इन्हीं चार कंटेस्टेंट में से आज एक के सिर पर सजेगा बिग बॉस-13 का ताज।

सिध्दार्थ शुक्ला

इस शो का हर सीजन शुरूआत से सुर्खियों में रहता है। बिग बॉस का 13वां सीजन 29 सितंबर 2019 से शुरू हुआ। बता दें, यह सीजन बाकी सब सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा।

आसिम रियाज

बता दें इस साल शो की सफलता को देखते हुए मेकर्स शो की प्राइज मनी को बढ़ाने जा रहे है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक शो के विजेता की प्राइज मनी 50 लाख रुपए होती है।

शहनाज गिल

लेकिन मेकर्स ने इस बार प्राइज मनी को 1 करोड़ रुपए कर दिया है जोकि प्राइज मनी की दोगुनी रकम है। हालांकि कलर्स टेलीविजन या शो के मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

रश्मि देसाई

बता दें इससे पहले भी शो में कई विजेताओं को 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिल चुकी है। जिनमें जूहीं परमार, श्वेता तिवारी, विंदू दारा सिंह, आशुतोष कौशिक और राहुल रॉय का नाम शामिल है। लेकिन अब तो प्राइज मनी का विजेता का नाम सामने आने पर ही पता चल पाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...