1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MLC चुनावों के बाद योगी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, किसकी होगी छुट्टी

MLC चुनावों के बाद योगी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, किसकी होगी छुट्टी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
MLC चुनावों के बाद योगी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, किसकी होगी छुट्टी

लखनऊ : योगी सरकार को बने हुए 4 साल पूरे हो चुके हैं और 2022 में पूरे पांच साल हो जाएंगे और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लिए योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है और विधानसभा चुनावों से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएलसी चुनावों के बाद योगी मंत्रिमंडल में परफॉर्मेंस के आधार पर कई मंत्रियों के कद घटने के साथ कई मंत्रियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है वहीं कई सीएम के मंत्रिमंडल से कई मत्रियों को छुट्टी पर भी भेजा जा सकता है और इस सभी में कई नए चेहरों का भी मौका मिल सकता है।

हाल फिलहाल में ही बीजेपी में शामिल हुए गुजरात कैडर के आईएएस रहे अरविंद शर्मा को एमएलसी चुनाव के लिए उतारा है और चुनावों के बाद यूपी की योगी आदित्नाथ सरकार अरविंद शर्मा को कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती हैं।

बतादें की साल 2022 में होने वाले विधापनसभा चुनाव और पंचायत चुनाव को देखते हुए मंत्रालयों में फेरबदल को लेकर सरकार और संगठन के बीच तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ दौरे पर रहेंगे और नए मंत्रिमंडल विस्तार और पंचायत चुनाव को लेकर मंथन करने के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

केंद्र सरकार के पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी फैसला होगा, इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है की मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने के साथ ही कई मंत्रियों के विभागों में भी तब्दीली की जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...